Tuesday, 3 January 2012

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280 अंक मजबूत

मुंबई: निधियों और खुदरा निवेशकों की लिवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280 अंक मजबूत हुआ। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.22 अंक और मजबूती के साथ 15798.14 अंक पर रहा। कल यह 63 अंक मजबूत हुआ था। धातु, बैंकिंग व रियल्टी शेयरों में लिवाली समर्थन का सकारात्मक असर बाजार पर देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 67.85 अंक सुधरकर 4704.6 अंक दर्ज किया 

No comments:

Post a Comment