इस बार के विधान सभा में प्रचार का तरीका विल्कुल बदल गया है । इस बार चुनाव प्रचार में प्रत्याशी को शांत तरीके से प्रचार करना होगा ।चुनाव प्रचार में प्रत्याशी न पोस्टर न बैनर, न तो पार्टियों के झंडे और न ही दीवारों पर इश्तहार। लाउडस्पीकरों का शोर भी अब नहीं हैं। सही मायनो में देखा जाए तो चुनावों में प्रचार का जो पारम्परिक रंग होता है वह उ?ार प्रदेश में अब तक तो गायब ही है।
लखनऊ से फैजाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया और मउ के बीच इक्का-दुक्का जगहों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी चुनाव प्रचार का शोर नहीं दिखा। आलम यह था कि कुछ स्थानों पर हो रही जनसभाओं को देखकर यह पहचान पाना मुश्किल था कि यह किस पार्टी की सभा है। जन जागरण
Monday, 30 January 2012
Thursday, 26 January 2012
’ आडवाणी ने अपने आवास पर ही ध्वजारोहण किया
आडवाणी ने अपने आवास पर झंडारोहण समारोह के मौके पर कहा, ‘मुझे अनिवार्य वोटिंग भारत में कोई असंभव लक्ष्य नहीं लगता। जनता को प्रोत्साहित करना होगा कि उन्हें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है।’ उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अब मौलिक अधिकार बन गया है। ऐसे में वोटिंग नागरिकों की मौलिक जिम्मेदारी होनी चाहिए ताकि ईमानदार प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष आडवाणी ने कहा कि चुनाव आयोग का चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन राज्य सरकारों और राजनीतिक दलों को भी इस काम में लगना होगा। यह पूछने पर कि क्या भाजपा अनिवार्य मतदान का समर्थन करती है आडवाणी ने कहा, ‘मैं तो इसके हमेशा से पक्ष में रहा हूं। हमारे भाजपा शासित कुछ राज्यों ने इस संबंध में कानून तक पारित किए हैं। हालांकि इन कानूनों को संबद्ध राज्यपालों की मंजूरी अभी नहीं मिल पायी है।
Tuesday, 3 January 2012
अफगान में लड़की का महीनों कर शारीरिक शोषण
काबुल: अफगानिस्तान में एक मासूम लड़की के साथ ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया
है। 15 साल की सहर के ससुरालवालों ने महीनों उसका शारीरिक शोषण किया। उसे
जिस्मफरोशी की दुनिया में ढकेलने के लिए उसके साथ जबरदस्ती की जाती रही। सहर गुल को
6 महीने तहखाने में बंद रखा गया। उसे बुरी तरह पीटा गया। उसे सिगरेट से जलाया गया।
सास ससुर ने सहर के नाखून उखाड़ दिए, उसके बाल खींचे गए और खाने के लिए मोहताज कर
दिया गया। अफगानिस्तान
'डर्टी' विद्या को मिलीं बस तारीफें
किया
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280 अंक मजबूत
मुंबई: निधियों और खुदरा निवेशकों की लिवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में 280 अंक मजबूत हुआ। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती
कारोबार में 280.22 अंक और मजबूती के साथ 15798.14 अंक पर रहा। कल यह 63 अंक मजबूत
हुआ था। धातु, बैंकिंग व रियल्टी शेयरों में लिवाली समर्थन का सकारात्मक असर बाजार
पर देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 67.85 अंक सुधरकर
4704.6 अंक दर्ज किया
बेटी संग फुटबॉल खेलना पड़ा भारी, शाहरुख़ की पसलियों में लगी चोट
बॉलीवुड के किंग खान को पसलियों में चोट लग गई है। यह चोट उन्हें आधी रात में बेटी
सुहाना के साथ फुटबॉल खेलते समय लगी। इस बारे में खुद शाहरूख खान ने ही सोशल
नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए जानकारी दी। शाहरुख माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर
पर लिखते हैं, 'मेरी पसलियों में चोट लगी है। छुट्टी में फुटबॉल खेलना नुकसानदायक
रहा। अब मुझे किताबें पढ़ते और विडियोगेम खेलते हुए वक्त बिताना होगा। मेरी पसलियों
में हंसते या फिर सांस लेते ..
Wednesday, 7 December 2011
हथकंडे इस्तेमाल कर रहे विरोधी: मायावती
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है.
लखनऊ के अंबेदकर पार्क में आयोजित रैली में मायावती ने कहा, 'विराधी दल हमारी सफलता से जलते हैं और उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. इसलिए वो हमारे खिलाफ हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारे बारे में दुष्प्रचार हो रहा है. लेकिन हम इन हथकंडों से डरेंगे नहीं बल्कि चुनावों में विपक्ष को इसका जवाब देंगे.
उन्होंने लोगों से विरोधी पार्टियों से गुमराह नहीं होने की अपील भी की. मायावती ने कहा कि कुछ पार्टियां बीएसपी की सफलता से जलती हैं और इसलिए पार्टी पर झूठे आरोप लगाए गए लेकिन हम हथकंडों से गुमराह नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि हमने हर फैसला पार्टी हित में किया है और इन हमलों से हम और मजबूत व बेहतर होंगे.
लखनऊ के अंबेदकर पार्क में आयोजित रैली में मायावती ने कहा, 'विराधी दल हमारी सफलता से जलते हैं और उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. इसलिए वो हमारे खिलाफ हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारे बारे में दुष्प्रचार हो रहा है. लेकिन हम इन हथकंडों से डरेंगे नहीं बल्कि चुनावों में विपक्ष को इसका जवाब देंगे.
उन्होंने लोगों से विरोधी पार्टियों से गुमराह नहीं होने की अपील भी की. मायावती ने कहा कि कुछ पार्टियां बीएसपी की सफलता से जलती हैं और इसलिए पार्टी पर झूठे आरोप लगाए गए लेकिन हम हथकंडों से गुमराह नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि हमने हर फैसला पार्टी हित में किया है और इन हमलों से हम और मजबूत व बेहतर होंगे.
Subscribe to:
Posts (Atom)