Monday, 30 January 2012

यू पी में चुनाव प्रचार का रंग बदला

इस बार के विधान सभा में प्रचार का तरीका विल्कुल बदल गया है । इस बार चुनाव प्रचार में प्रत्याशी को शांत तरीके से प्रचार करना होगा ।चुनाव प्रचार में प्रत्याशी  न पोस्टर न बैनर, न तो पार्टियों के झंडे और न ही दीवारों पर इश्तहार। लाउडस्पीकरों का शोर भी अब नहीं हैं। सही मायनो में देखा जाए तो चुनावों में प्रचार का जो पारम्परिक रंग होता है वह उ?ार प्रदेश में अब तक तो गायब ही है। 
लखनऊ से फैजाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया और मउ के बीच इक्का-दुक्का जगहों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी चुनाव प्रचार का शोर नहीं दिखा। आलम यह था कि कुछ स्थानों पर हो रही जनसभाओं को देखकर यह पहचान पाना मुश्किल था कि यह किस पार्टी की सभा है। 

Thursday, 26 January 2012

’ आडवाणी ने अपने आवास पर ही ध्वजारोहण किया


आडवाणी ने अपने आवास पर झंडारोहण समारोह के मौके पर कहा, ‘मुझे अनिवार्य वोटिंग भारत में कोई असंभव लक्ष्य नहीं लगता। जनता को प्रोत्साहित करना होगा कि उन्हें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है।’ उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अब मौलिक अधिकार बन गया है। ऐसे में वोटिंग नागरिकों की मौलिक जिम्मेदारी होनी चाहिए ताकि ईमानदार प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष आडवाणी ने कहा कि चुनाव आयोग का चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन राज्य सरकारों और राजनीतिक दलों को भी इस काम में लगना होगा। यह पूछने पर कि क्या भाजपा अनिवार्य मतदान का समर्थन करती है आडवाणी ने कहा, ‘मैं तो इसके हमेशा से पक्ष में रहा हूं। हमारे भाजपा शासित कुछ राज्यों ने इस संबंध में कानून तक पारित किए हैं। हालांकि इन कानूनों को संबद्ध राज्यपालों की मंजूरी अभी नहीं मिल पायी है।   

Tuesday, 3 January 2012

अफगान में लड़की का महीनों कर शारीरिक शोषण

काबुल: अफगानिस्तान में एक मासूम लड़की के साथ ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 साल की सहर के ससुरालवालों ने महीनों उसका शारीरिक शोषण किया। उसे जिस्मफरोशी की दुनिया में ढकेलने के लिए उसके साथ जबरदस्ती की जाती रही। सहर गुल को 6 महीने तहखाने में बंद रखा गया। उसे बुरी तरह पीटा गया। उसे सिगरेट से जलाया गया। सास ससुर ने सहर के नाखून उखाड़ दिए, उसके बाल खींचे गए और खाने के लिए मोहताज कर दिया गया। अफगानिस्तान

'डर्टी' विद्या को मिलीं बस तारीफें

पूर्ण आकार की छवि देखेंपिछले साल हिरोइन बेस्ड फिल्मों 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'द डर्टी पिक्चर' को अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने वाली विद्या बालन के पास इस साल इकलौती फिल्म 'कहानी' ही है। जबकि बीते साल एकता कपूर के बैनर तले बनी उनकी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' अब तक 90 करोड़ का बिजनस कर चुकी है। वहीं पिछले साल की शुरुआत में रिलीज हुई विद्या स्टारर 'नो वन किल्ड जेसिका' ने मल्टिप्लेक्सों और बड़े सेंटरों पर अपनी लागत के मुकाबले कहीं ज्यादा बिजनस
किया

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280 अंक मजबूत

मुंबई: निधियों और खुदरा निवेशकों की लिवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280 अंक मजबूत हुआ। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.22 अंक और मजबूती के साथ 15798.14 अंक पर रहा। कल यह 63 अंक मजबूत हुआ था। धातु, बैंकिंग व रियल्टी शेयरों में लिवाली समर्थन का सकारात्मक असर बाजार पर देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 67.85 अंक सुधरकर 4704.6 अंक दर्ज किया 

बेटी संग फुटबॉल खेलना पड़ा भारी, शाहरुख़ की पसलियों में लगी चोट

बॉलीवुड के किंग खान को पसलियों में चोट लग गई है। यह चोट उन्हें आधी रात में बेटी सुहाना के साथ फुटबॉल खेलते समय लगी। इस बारे में खुद शाहरूख खान ने ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए जानकारी दी। शाहरुख माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखते हैं, 'मेरी पसलियों में चोट लगी है। छुट्टी में फुटबॉल खेलना नुकसानदायक रहा। अब मुझे किताबें पढ़ते और विडियोगेम खेलते हुए वक्त बिताना होगा। मेरी पसलियों में हंसते या फिर सांस लेते ..